Live: किम से मुलाकात के बाद ट्रम्प ने कहा- किम के साथ बातचीत में अमेरिका ने कुछ भी नहीं खोया।

दुनिया को जिस मुलाकात का इंतजार था, आखिरकार तमाम मशक्कत के बाद मंगलवार सुबह वो सिंगापुर में हो ही गई। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन से 50 मिनट बातचीत की। हालांकि, मीटिंग में क्या हुआ, फिलहाल इसकी जानकारी नहीं दी गई है। दोनों नेताओं की मीटिंग के बाद अफसरों यानी डेलिगेशन लेवल की बातचीत भी हुई। दोपहर में इस बारे में कुछ डेवलपमेंट और हो सकता है। हालांकि, मीडिया को जानकारी बाद में दी जाएगी।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2y6jzBa