
ग्वाटेमाला के फ्यूगो ज्वालामुखी में हुए विस्फोट से 25 लोगों की मौत हो गई। 300 से ज्यादा लोग जख्मी हो गए। ज्वालामुखी से राख-लावा निकल रहा है। अफसरों का कहना है कि 1974 के बाद अब फ्यूगो में इतना जोरदार धमाका हुआ है। बचाव और राहत कार्य जारी है। लावा देखने में ऐसा लग रहा है जैसे आग की नदियां बह रही हों। इस लावे ने आसापास के गांवों पर भी असर डाला है। करीब 2 हजार लोगों को अपना घर छोड़ कर जाना पड़ा। ज्वालामुखी विस्फोट की ये साल की दूसरी बड़ी घटना है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2JbeKYo