भय्यू जी पर दबाव डाल रही थी मध्य प्रदेश सरकार, उनकी मौत की CBI जांच हो: कांग्रेस का आरोप

अध्यात्मिक गुरू भय्यू जी महाराज ने मंगलवार को अपने घर मे गोली मारकर खुदकुशी कर ली। भय्यू जी के इस आत्मघाती कदम की वजह पारिवारिक बताई जा रही है लेकिन मध्य प्रदेश कांग्रेस के एक नेता ने भय्यू जी की असामायिक मौत के लिए मध्य प्रदेश की बीजेपी सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। यह आरोप मानक अग्रवाल ने लगाया है। वो मध्य प्रदेश में कांग्रेस के प्रवक्ता भी रह चुके हैं। राज्य के सीएम शिवराज सिंह ने भय्यू जी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2HJ5CZs